Join our mission to help humanity!

Aao Hath Badhayen

ek pahel madad ki

OUR WORK & REPORTS

आओ हाथ बढ़ाएं - 2021 से समाज सेवा की एक अनवरत यात्रा

Annual Reports (स्मारिका)

ट्रस्ट की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट यहाँ से देखें

Report 2026
View PDF
Report 2025
View PDF
Report 2024
View PDF
Report 2023
View PDF

Working Report (कार्य विवरण)

वर्ष 2021 से संचालित सेवा कार्यों की गौरवमयी यात्रा

सेवा की शुरुआत | 2021
1 गंभीर बीमारियों में चिकित्सीय सहायता

ट्रस्ट लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय है। लखनऊ की 13 वर्षीय बच्ची, जो विल्सन नामक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही थी, उसे ₹23,554 की त्वरित सहायता दी गई। हमारे सदस्य श्री अनिल मोहन तिवारी जी के प्रयासों और जन-सहयोग से आज वह बच्ची पूर्णतः स्वस्थ है।

शिक्षा का उजियारा | निरंतर जारी
2 अनाथ बच्चों की शैक्षिक जिम्मेदारी

अक्टूबर 2021 से ट्रस्ट ने ऐसे तीन बच्चों को गोद लिया है जिनके सिर से मां का साया उठ चुका है। ट्रस्ट उनके इंग्लिश मीडियम स्कूल की फीस, कॉपी-किताब और कपड़ों का खर्च पिछले दो वर्षों से लगातार उठा रहा है ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

कन्या दान महादान | दिसंबर 2021
3 निर्धन बिटिया के विवाह का संकल्प

दिसंबर 2021 में ट्रस्ट ने एक गरीब परिवार की बिटिया के विवाह का पूर्ण उत्तरदायित्व निभाया। कन्या के सुखद भविष्य के लिए गृहस्थी की हर आवश्यक वस्तु उपलब्ध कराकर ट्रस्ट ने इस संकल्प को सफलतापूर्वक सिद्ध किया।

शीतकालीन सेवा | दिसंबर 2021
4 गर्म कपड़ों एवं कंबल का वितरण

भीषण ठंड को देखते हुए 26 दिसंबर 2021 को एक विशेष शिविर लगाया गया। एडीएम सिटी श्री आलोक कुमार वर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति में 55 जरूरतमंद परिवारों को कंबल और गर्म कपड़े वितरित कर उन्हें राहत पहुंचाई गई।

बुजुर्गों का सम्मान | जनवरी 2022
5 वृद्धाश्रम में नववर्ष का उत्सव

1 जनवरी 2022 को नववर्ष के अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने 'वैदिक वानप्रस्थ वृद्ध आश्रम' में बुजुर्गों के साथ समय बिताया। उन्हें शॉल भेंट की गई और मिठाई खिलाकर उनके जीवन में खुशियों का संचार किया गया।

नारी सशक्तिकरण | जनवरी 2022
6 आत्मनिर्भरता की ओर कदम

8 जनवरी 2022 को ट्रस्ट द्वारा निशुल्क सिलाई-कढ़ाई एवं ब्यूटीशियन केंद्र की स्थापना की गई। हमारा उद्देश्य लड़कियों को हुनरमंद बनाना है, जिसके अंतर्गत प्रशिक्षण पूर्ण होने पर उन्हें प्रमाण पत्र और सिलाई मशीनें प्रदान की जाती हैं।

धार्मिक एवं सामाजिक सेवा | जनवरी 2022
7 विशाल खिचड़ी वितरण शिविर

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लाइनपार क्षेत्र में खिचड़ी वितरण का भव्य आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में लगभग 1600 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, जिससे समाज में समरसता का संदेश गया।

स्वास्थ्य सुरक्षा | फरवरी 2022
8 निशुल्क कोरोना जांच शिविर

फरवरी माह में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 50 से अधिक लोगों की निशुल्क कोरोना जांच सुनिश्चित की गई, ताकि संक्रमण की रोकथाम की जा सके।

संवेदना | फरवरी 2022
9 असहाय वृद्ध दंपत्ति की चिकित्सीय मदद

वैदिक वानप्रस्थ आश्रम में रह रहे एक हृदय रोगी वृद्ध दंपत्ति की स्थिति को देखते हुए ट्रस्ट ने उनकी दवाइयों और इलाज का संपूर्ण प्रबंध किया।

निशुल्क चिकित्सा | फरवरी 2022
10 भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

23 फरवरी 2022 को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां 200 से अधिक ग्रामीणों का निशुल्क परीक्षण और उपचार किया गया।

जीव-जंतु सेवा | मार्च 2022
11 विश्व गौरैया दिवस अभियान

20 मार्च 2022 को पक्षियों के लिए कृत्रिम घोंसले और मिट्टी के बर्तन वितरित किए गए।

पर्यावरण संरक्षण | अप्रैल 2022
12 पॉलिथीन मुक्त समाज का आह्वान

22 अप्रैल को विश्व पर्यावरण दिवस पर 400 कपड़ों के झोले बांटकर लोगों को पॉलिथीन का त्याग करने के लिए प्रेरित किया गया।

जीवन रक्षा | मई 2022
13 गंभीर वेंटिलेटर सहायता

मई 2022 में सर गंगा राम हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर संघर्ष कर रहे बालक के इलाज हेतु ₹35,000 की सहायता प्रदान की गई।

मानवीय सहायता | मई 2022
14 विधवा महिला को आर्थिक संबल

आर्थिक तंगी से जूझ रही एक विधवा महिला को ट्रस्ट द्वारा ₹10,000 की सहायता राशि भेजी गई।

सामाजिक दायित्व | मई 2022
15 संत कबीर नगर में कन्या विवाह

अनाथ बिटिया के विवाह हेतु ट्रस्ट ने ₹51,000 की नकद राशि और आवश्यक सामान उपहार स्वरूप भेंट किया।

हरियाली मिशन | जून 2022
16 वृहद पौधारोपण अभियान

5 जून को पीपल, नीम, बरगद और आंवला जैसे छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया गया।

योग और स्वास्थ्य | जून 2022
17 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शिविर

21 जून को योग दिवस पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

कैंसर सहायता | जुलाई 2022
18 मेधावी छात्रा के पिता का उपचार

छात्रा के पिता को कैंसर के उपचार हेतु ट्रस्ट द्वारा ₹10,000 की चिकित्सीय सहायता प्रदान की गई।

स्वरोजगार | जुलाई 2022
19 सिलाई मशीन वितरण समारोह

25 जुलाई को 11 कन्याओं को प्रशिक्षण उपरांत सिलाई मशीनें वितरित की गई।

आकस्मिक सहायता | अगस्त 2022
20 गोपालपुर पीड़ित परिवार की मदद

तालाब में डूबने से हुई मृत्यु के उपरांत परिवार को ₹5,00,000 की सरकारी सहायता सुनिश्चित कराई गई।

त्यौहार की खुशियां | अक्टूबर 2022
21 दीपावली सेवा संकल्प

25 निर्धन परिवारों को दिवाली राशन किट प्रदान की गई।

ऐतिहासिक आयोजन | 2022 - 2026
22 11 कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह

ट्रस्ट वर्ष 2022 से लगातार निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का संकल्प पूरा करता आ रहा है। वर्ष 2022 से लेकर अब 2026 तक ट्रस्ट ने भव्य आयोजन किए हैं, जिसमें प्रत्येक जोड़े को बेड, अलमारी, जेवर और आधुनिक गृहस्थी का सारा सामान देकर विदा किया जाता है।